शहर

Bhandara News: महाराष्ट्र में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

Bhandara News: महाराष्ट्र के भंडारा जिले के पास एटीएस की नागपुर ईकाइ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिस्तौल और जिंदा कारतुस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Image

एटीएस पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

Photo : iStock

Bhandara News: भंडारा जिले के पास एटीएस ने पिस्तौल और जिंदा कारतूस से साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते यानी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस युवक को गिरफ्तार किया। इससे पहले भी मुंबई और आस-पास के शहरों में पिस्तौल के साथ कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते ने जिस युवक को भंडारा जिले में गिरफ्तार किया था, उसके पास से उन्हें एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 28 कारतूस मिला है। एजेंसी के अधिकारी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक के पास मिली पिस्तौल, मैगजीन और कारतूस को जब्त कर लिया।

कारतूस और पिस्तौल के साथ पकड़ा गया आरोपी

अधिकारी ने बताया कि एटीएस की नागपुर इकाई ने बुधवार के दिन यहां से करीब 60 किलोमीटर की दूर पर स्थित भंडारा जिले की पावनी तहसील के भुयार गांव के एक घर पर छापा मारा। छापा में एक उन्होंने एक युवक को पकड़ा, जिसकी पहचान शुभम शंभारकर के रूप में की गई है। इस आरोपी के पास से एटीएस की टीम ने हथियार और कारतूस बरामद कर लिए। एटीएस को एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापा मारा गया और आरोपी को पकड़ा गया। सूचना के अनुसार, शंभारकर हथियार बेचने की कोशिश कर रहा था। एटीएस के मुताबिक वह शराब की अवैध बिक्री भी करता है। एटीएस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जब आरोपी के घर की तलाशी ली गई तो वहां से एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 28 कारतूस मिले।

पावनी थाने मामला दर्ज

छापे के बाद आरोपी के खिलाफ पावनी थाने में मामला दर्ज किया गया। एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस युवक के कॉल डेटा रिकॉर्ड को खंगालकर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसे हथियार और कारतूस किस तरह मिले। साथ ही अधिकारी ने ये भी बताया कि शंभारकर का एक रिश्तेदार रेलवे परिसरों में चोरी की घटनाओं में शामिल था।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article