शहर

Cylinder Blast in Baramulla: कश्मीर के बारामूला में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, चार लोगों की मौत

Cylinder Blast in Baramulla: जम्मू कश्मीर के बारामूला के सोपोर में गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पुलिस पहुंची है और इसकी जांच कर रही है।

Image

घटनास्थल की फोटो।

Photo : Times Now Digital

Cylinder Blast in Baramulla: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। गैस सिलेंडर ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची है और स्थिति का आकलन कर रही है। यह घटना बारामूला के सोपोर की बताई जा रही है, जहां एक कस्बे में सिलेंडर ब्लास्ट किया है।

मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है और पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई है। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि सिलेंडर ब्लास्ट कैसे हुआ है। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article