शहर

सीएम शिवराज चौहान बोले- कांग्रेस ने सिर्फ जनता को छला, नहीं किया किसी का भला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2023, 08:46 PM IST

नीमच में मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को विकास की कई सौगातें दीं। सीएम ने ₹36.76 करोड़ के 11 विकासकार्यों का लोकार्पण किया और ₹1245 करोड़ से अधिक के 13 कार्यों का भूमिपूजन किया।

Image

नीमच में मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को विकास की कई सौगातें दीं

KEY HIGHLIGHTS

  1. किसानों के सिर पर कमल नाथ ने 2200 करोड़ का ब्याज चढ़ाया था, बीजेपी सरकार ने उतारा
  2. नीमच जिले के मनाया में विकास पर्व के तहत ₹36.76 करोड़ के 11 विकासकार्यों का किया लोकार्पण
  3. ₹1245 करोड़ से अधिक के 13 कार्यों का किया भूमिपूजन

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब भी गांधी सागर बांध था, लेकिन कभी कांग्रेस ने किसानों को उसका पानी नहीं दिया। कभी भी किसानों के कल्याण के लिए कोई योजना नहीं बनाई। और जब 2018 में कुछ दिनों के लिए कमल नाथ मुख्यमंत्री बने तब भी उन्होंने किसानों को छलने का काम किया।

एक तो कर्ज माफ नहीं किया, दूसरी ओर किसानों पर ब्याज की गठरी लाद दी। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नीमच जिले के मनासा में कहीं। वह यहां पर विकास पर्व के अवसर पर महिला सम्मेलन में संवाद कर रहे थे।

नई परियोजना बदलेगी तकदीर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मैंने रामपुरा मनासा माईक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया है। इसके पानी से खेतों में ऐसी हरियाली आएगी कि नीमच के किसान पंजाब के किसानों को पीछे छोड़ देंगे। भाजपा सरकार में हर किसान के खेत में पानी पहुंचाया जाएगा।

कमल नाथ से सवाल पूछना

मुख्यमंत्री ने कहा कि कमल नाथ ये बताएं, जब कांग्रेस की सरकार थी तब सड़क में गड्ढा था, या गड्ढे में सड़क पता नहीं नहीं चलता था। भोपाल से नीमच पहुंचने में 10 घंटे लगते थे, आज भाजपा सरकार में 6 घंटे में पहुंच रहे हैं।

महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रहे

महिला सम्मलेन में संवाद करते हुए सीएम ने कहा कि बेटी बोझ न लगे इसके लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की, अब प्रदेश की हर बेटी लखपति पैदा हो रही है। बहनों को सशक्त करने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत 1 हजार रुपये दे रहे हैं। जल्दी ही इसे 3 हजार महीने किया जाएगा। चुनाव में आरक्षण, संपत्ति की रजिस्ट्री में छूट भाजपा सरकार ही दे रही।

कर्जमाफी की झूठी घोषणा

सीएम शिवराज ने कहा कि कमल नाथ ने किसानों पर कर्जमाफी के नाम पर 2200 करोड़ का ब्याज चढ़ा दिया था। अब मेरी सरकार ने उस कर्ज को भरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली के बड़े बिल से मत डरना, उन सभी बिलों को खत्म कर दूंगा। अनुदान पर ट्रांसफर लगवाने की योजना फिर से शुरू की जाएगी। झूठी गारंटी देने आई है कांग्रेस, वह सिर्फ वादे करते हैं, उन्हें निभाते नहीं हैं। हमारी सरकार 13 अगस्त से मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना शुरू कर रहे हैं, हमारे युवा काम सीखेंगे और हर महीने 10 हजार रुपये तक मिलेंगे, काम सीखकर वे रोजगार हासिल कर पाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article