लखनऊ

लखनऊ में जमीन धोखाधड़ी का मामला; महिला ने खुद को NRI की मां बताकर बेची पुश्तैनी संपत्ति

लखनऊ में जमीन धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने खुद को एनआरआई की मां बताकर उसकी पुश्तैनी जमीन हड़प ली। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों की संपत्ति मात्र 17.51 लाख रुपये में बेच दी। इस धोखाधड़ी में चार लोगों के खिलाफ कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Image

लखनऊ में जमीन धोखाधड़ी का मामला (सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने खुद को कनाडा निवासी एनआरआई की मां बताकर उसकी पुश्तैनी जमीन धोखाधड़ी से बेच दी। पीड़िता सीमा हैदर ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराई है।

सीमा के अनुसार, उनके पिता गुलाम अलाउद्दीन हैदर का निधन 14 जनवरी 2020 को हो गया था। इसके बाद अमीनाबाद निवासी रुसदा खातून ने खुद को सीमा की मां बताकर गोसाईंगंज स्थित पुश्तैनी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे 17.51 लाख रुपये में बेच दिया।

दरअसल, सीमा के पिता ने वर्षों पहले रुसदा को अपने घर में देखभाल के लिए रखा था। सीमा का आरोप है कि रुसदा ने अपने बेटे आतिफ के साथ मिलकर 30 दिसंबर 2021 को फर्जी दस्तावेज तैयार किए, जिसमें उसने खुद को गुलाम अलाउद्दीन की पत्नी बताया।

इसके आधार पर रुसदा ने 2021 से 2022 के बीच जमीन को कई बार बेचा। जब सीमा ने अपनी मित्र चिंकी तुली की मदद से कानूनी कार्रवाई की कोशिश की, तो 19 नवंबर 2024 को आरोपियों ने चिंकी पर हमला कर दिया। मामला अब पुलिस के संज्ञान में है और जांच जारी है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article