लखनऊ के मड़ियांव थाने से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार और शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने न केवल उसके साथ बलात्कार किया, बल्कि उसकी 11 साल की बेटी को भी अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। महिला ने बताया कि आरोपी अनूप सिंह मऊ के पलीगढ़ नरसिंहपुर का निवासी है, जो उनके मकान में किराए पर रह रहा था।
आरोपी ने महिला से दोस्ती की और मई 2021 में शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। महिला के मना करने पर आरोपी ने बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। महिला ने बताया कि जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे मार-पीटा जिससे गर्भपात (Miscarriage) हुआ। पूीड़िता के पति को जब मामले की जानकारी हुई तो घर में विवाद हुआ, जिसके बाद उन्हें अनूप के परिवार के साथ समझौता करना पड़ा। बाद में महिला ने दूसरे मकान में रहना शुरू किया। ऐसे में यहां आरोपी ने उसकी 11 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकतें कीं। आरोपी ने 11 अप्रैल को फिर से अपनी दरिंदगी को अंजाम दिया।
तेजाब डालने की धमकी दी
जानकारी के मुताबिक, जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे तेजाब डालने की धमकी दी। महिला के परिजनों ने भी उसका समर्थन नहीं किया जब उसने उनसे शिकायत की। ऐसे में महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद अनूप, उसकी मां द्रौपदी, पिता स्वामीनाथ और जीजा अर्जुन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरु दी है।
