लखनऊ

Lucknow News: प्रेमी के संग मिलकर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

लखनऊ में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिस वजह से पति नाराज था और पत्नी ने अपने दोस्तों की मदद से उसकी हत्या कर दी।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पत्नी ने अपने दोस्तों की मदद से अपने पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शादीशुदा महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा था और पति इस बात से नाराज था। इस वजह से पत्नी ने अपने दोस्तों की मदद से पति की हत्या कर दी। यह घटना लखनऊ के बाहरी इलाके कुशाभारी गांव की बताई जा रही है।

पत्नी ने अपने दोस्तों के संग मिलकर दिया अंजाम

इस घटना में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत उसके प्रेमी और मृतक के एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। मृतक शख्स की पहचान 35 वर्षीय प्रदीप गौतम के रूप में हुई। मृतक की पत्नी रेखा ने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी और पति के दोस्त के साथ मिलकर प्रदीप की हत्या कर दी, क्योंकि उसने उसके प्रेम संबंध को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

इधर, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हर कोई इसके बारे में सुनकर स्तब्ध है। पुलिस ने बताया कि रेखा के प्रेमी सोनू पाल और उसी गांव के रहने वाले प्रदीप के दोस्त राजू गौतम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ये लोग शख्स की हत्या में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article