लखनऊ

लखनऊ से सीधे वाराणसी जाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानें क्या है टाइमिंग

मेरठ सिटी से चलने वाली 22490/22489 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग वाराणसी जंक्शन तक बढ़ा दिया गया है। यह नया रूट 27 अगस्त से प्रभावी होगा, जिससे यात्रियों को सीधे लखनऊ के माध्यम से वाराणसी पहुंचने में आसानी होगी।

Image

वंदे भारत ट्रेन (फाइल फोटो)

Lucknow-Varanasi Vande Bharat: यूपी से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खास व्यवस्था की गई है।भारतीय रेलवे ने लखनऊ से वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है, जिसके तहत 27 अगस्त से मेरठ सिटी से चलने वाली 22490/22489 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट वाराणसी जंक्शन तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन अब लखनऊ जंक्शन से अयोध्या धाम होते हुए वाराणसी जंक्शन तक जाएगी। इस नई सेवा के तहत, ट्रेन लखनऊ से वाराणसी के बीच रोजाना चलेगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।

क्या है टाइमिंग?

जानकारी के मुताबिक, 22490 नंबर की वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से दोपहर 1:55 बजे रवाना होगी, अयोध्या धाम पर 3:55 बजे रुकेगी, और शाम 6:25 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में, 22489 नंबर की ट्रेन वाराणसी जंक्शन से सुबह 9:10 बजे चलकर अयोध्या धाम पर 11:42 बजे रुकेगी, लखनऊ जंक्शन पर 1:50 बजे पहुंचेगी, और मेरठ सिटी स्टेशन पर रात 9:05 बजे पहुंचेगी।

इस रूट विस्तार के बाद, मेरठ सिटी से वाराणसी की कुल दूरी 782.22 किलोमीटर हो गई है, जिसे ट्रेन लगभग 11 घंटे 50 मिनट में तय करेगी। वहीं, लखनऊ से वाराणसी की दूरी लगभग 280 किलोमीटर है, जिसे यह ट्रेन करीब 4.5 घंटे में पूरा करेगी। यह नई सेवा यात्रियों के लिए यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाएगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article