लखनऊ

UP Weather Today: लखनऊ, आगरा, मथुरा में बरस रही आग, 19 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट, जानें कैसा रहेगा यूपी में आज मौसम का हाल

UP Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega UP Main: उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। यूपी में भी आसमान से आग बरस रही है। मौसम विभाग ने यूपी के 19 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Image

यूपी में मौसम का हाल

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega UP Main: उत्तर प्रदेश में बेहाल कर देने वाली गर्मी पड़ रही है। यूपी के कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। पूरे उत्तर प्रदेश में आग बरस रही है। सूरज की तपिश और भीषण गर्मी से लोगों परेशान होने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सितम जारी रहने वाला है। लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही यूपी के 19 जिलों में हीट वेव (Heatwave Alert in UP) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए यूपी के 19 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार आगरा, मथुरा, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, जौनपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, प्रयागराज, बांदा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मिर्जापुर, सोनभद्र, कानपुर देहात, फतेहपुर और झांसी में 20, 21 और 22 मई को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। हीटवेव के दौरान 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। इस दौरान लोगों को 12 बजे से 3 बजे तक घरों से कम से कम बाहर निकलने की सलाह दी गई है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीने के लिए कहा गया है।

यूपी के प्रमुख शहरों का तापमान

उत्तर प्रदेश के आगरा में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री, मथुरा में 46.9 डिग्री, बागपत में 46.7 डिग्री, नोएडा में 45.2 डिग्री, गाजियाबाद में 45 डिग्री, गोरखपुर में 42.4 डिग्री, झांसी में 45.6 डिग्री, बहराइच में 43.4 डिग्री, बस्ती में 45.6 डिग्री, कानपुर में 45 डिग्री, लखनऊ में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article