UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां लोगों को गर्मी से राहत मिलते दिख रही है। बीते दिनों यूपी के कई जिलों में तापमान 40 के पार दर्ज किया जा रहा था और हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया था। लेकिन अब यूपी में मौसम के मिजाज फिर बदलने लगे हैं। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। क्योंकि आज यूपी के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग ने तेज हवाओं का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी के कई जिलों में गुरुवार शाम से तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। कहीं ठंडी हवाएं चलती नजर आई तो वहीं कई धूल भरी आंधी देखी गई। इससे कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में कमी आई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -
यूपी में आज मौसम का हाल
यूपी में मौसम बदलने लगा है। हीटवेव की स्थिति से लोगों को राहत मिलने लगी है। तेज हवाओं के साथ तापमान में भी कमी आने के आसार हैं। पारा गिरने के साथ लोगों को यहां भीषण गर्मी से भी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश में धूप खिली रहेगी। साथ ही तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है।
यूपी के इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, मथुरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़, महामायानगर, आगरा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, ज्योतिबाफुले नगर, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, गोंडा, बस्ती, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, बाराबंकी, लखनऊ और अंबेडकरनगर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
