लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक, कब मिलेगी राहत: जानें कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का हाल

UP Weather Today: यूपी में गर्मी का कहर जारी रहेगा। आने वाले एक सप्ताह तक राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने यूपी के विभिन्न जिलों में गर्म रातों और लू का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Image

आग की भट्टी बना यूपी

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। लोग घरों से बाहर कम से कम जा रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़े झेल रहे यूपी के लोगों का हाल बेहाल सा हो रहा है। यहां अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने लगी है। दिन के जैसे ही राते भी गर्म होने लगी हैं। बिना कूलर और एसी के रहना मुश्किल होता जा रहा है। लोग एसी-कूलर को छोड़कर बाहर जाने से बचने लगे हैं।

यूपी का तापमान 45 डिग्री बना हुआ है। कई शहर तो ऐसे हैं जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे यूपी के लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। जानकारी के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह में बारिश की कोई संभावना नहीं है। राहत की बारिश का राह देख रहे लोगों को मानसून का इंतजार करना पड़ सकता है।

यूपी में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, आगरा, इटावा, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर, लखनऊ और कानपुर मे लू चल सकती है। विभाग के अनुसार, इन जिलों में 25 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लू चलेगी। मौसम विभाग ने 26 से लेकर 28 मई को शुष्क मौसम और लू का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में गर्म रात का अलर्ट जारी

यूपी में लू के अलर्ट के साथ मौसम विभाग ने गर्म रातों का भी अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, हापुड़, बुलंदशहर, औरैया, मेरठ, एटा, चित्रकूट, बांदा, अयोध्या, मथुरा, सुलतानपुर, अमेठी, उन्नाव, रायबरेली में उष्ण रात यानी गर्म रात होने की संभावना जताई गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article