दिल्ली

Delhi-NCR Weather Today: आग की भट्टी बना दिल्ली-एनसीआर, लू का अलर्ट जारी, कब होगी राहत की बारिश; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यहां का तापमान बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। दिल्ली-एनसीआर के लोग भीषण गर्मी और लू के डबल अटैक से जूझ रहे हैं।

Image

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में जलती-चुभती गर्मी का सितम जारी है। हवाओं की दिशा बदलने के बाद तापमान कम हुआ था, लेकिन उमस भरी गर्मी में लोगों के पसीने छूटते हुए दिख रहे हैं। दिल्ली में चिपचिपी गर्मी की शुरुआत होने लगी है। शनिवार को 43 डिग्री के तापमान में लोग अपने-अपने घरों से लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेने पहुंचे और दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हुए। सुबह और दोपहर के समय दिल्ली के अधिकतर मतदान केंद्रों पर गर्मी का असर देखा गया। दोपहर के समय मतदान के लिए आने वाले लोगों की संख्या बहुत कम रही। शाम होते ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगने लगी।

गुरुवार को चली हवाओं के बाद दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे फिर तापमान बढ़ने लगा। शनिवार को तापमान बढ़कर 43 डिग्री हुआ और आज शहर का तापमान 44 जाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान के 47 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है। बढ़ते तापमान के साथ दिल्ली-एनसीआर के लोग लू के थपेड़ों से भी जूझ रहे हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

दिल्ली एनसीआर का बढ़ा न्यूनतम तापमान

दिल्ली के साथ गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे एनसीआर के कई इलाकों में तापमान बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान के साथ अब न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। दिन से साथ अब राते भी गर्म होने लगी है। इन इलाकों में रह रहे लोग बस राहत की बारिश का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा ने न्यूनतम 33 और अधिकतम 46, नजफगढ़ में 32 डिग्री और अधिकतम 47 डिग्री रह सकता है। वहीं पालाम में न्यूनतम 31 और अधिकतम 45 डिग्री रहने की संभावना है। एनसीआर की बात करें तो गुरुग्राम और फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री है। गाजियाबाद में न्यूनतम 29 और अधिकतम 45 वहीं गौतमबुद्ध नगर में न्यूनतम 30 और अधिकतम 45 डिग्री सेल्सियस है।

लू का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली में लू का अलर्ट जारी किया हुआ है। भीषण गर्मी और लू के कारण दिल्ली की सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहता है। न मार्केट में लोग नजर आते हैं ना गलियाों और सड़कों पर। दिल्ली की भीषण गर्मी में लोग एसी और कूलर के सहारे दिन गुजार रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article