UP Weather Today: यूपी में मौसम ने फिर एक बार करवट ली है। यहां अधिकतर इलाकों में बारिश होने के बाद तापमान में कमी आई, जिससे हल्की ठंडक का एहसास होने लगा। बीते दिनों प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा था, दोपहर के समय गर्मी का एहसास हो रहा था। इस गर्मी पर कुछ और दिन रोक लगाने के लिए हुई बारिश से वापस ठंड होने लगी है। हालांकि शुक्रवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव होंगे। आने वाले दिनों में फिर तापमान बढ़ सकता है। यूपी से सर्दियों की विदाई मानों हो ही गई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल -
यूपी में मौसम का हाल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज यूपी में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिन चढ़ने के साथ कोहरे में कमी आएगी और मौसम साफ हो जाएगा। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में कमी आने की संभावना है। बता दें कि आने वाले 5 दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी का मौसम आने वाले 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा। इस दौरान किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पूरे यूपी को ग्रीन जोन में रखा गया है। लेकिन अगले 24 घंटे में प्रदेश का अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। बताया जा रहा है कि 22, 23, 24 फरवरी को यूपी का मौसम शुष्क बना रहेगा। 25 और 26 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रह सकता है।
