लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में ठंड का सितम जारी, दो दिन झमाझम बारिश की संभावना; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों की तुलना में ठंड में थोड़ी कमी देखी जा रही है। यहां प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों के तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने दो दिन बारिश होने की संभावना जताई है।

Image

यूपी में ठंड का सितम जारी

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में ठंड का दौर जारी है। कड़ाके की ठंड में दोपहर के समय धूप खिली रहने से लोगों का राहत मिल रही है। लेकिन अब यूपी के मौसम में कुछ बदलाव देखा जा रहा है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई है और ठंड में भी कमी आने लगी है। लेकिन बता दें कि यूपी के लोगों को कुछ ही दिनों तक ठंड से राहत मिलेगी। क्योंकि इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान लगाया गया है। तापमान गिरने से फिर ठंड का स्तर बढ़ेगा।

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में आज, 21 जनवरी 2025 को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। प्रदेश में आज 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लेकिन इससे शहर के तापमान पर अधिक असर देखने को नहीं मिलेगा। मकर संक्रांति के बाद से प्रदेश के मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में यूपी में ठंड का स्तर कम हो सकता है।

यूपी में कोहरे का अलर्ट

बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया जा रहा था। लेकिन अब प्रदेश के कुछ ही जिले हैं जहां कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती और संत कबीर नगर शामिल है। इसके अलावा प्रदेश में कहीं-कहीं सुबह के समय हल्का या मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है।

यूपी में दो दिन बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो यूपी में आने वाले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 22 और 23 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी तो वहीं कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद प्रदेश में 24 जनवरी के कोहरे में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article