लखनऊ

UP Weather: यूपी में अब सुस्त पड़ेगा मानसून, आज 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बाढ़ का कहर अभी भी जारी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7-August-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज कहीं भी अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Image

यूपी में बारिश का अलर्ट (AI Image)

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7-August-2025: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से घनघोर बारिश हो रही है। लेकिन अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। यूपी में मानसून की चाल धीमी पड़ने वाली है। जिससे बारिश की गतिविधियों में भी कमी देखने को मिलेगी। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भारी से बहुत अधिक बारिश दर्ज की रही थी। साथ ही कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश रेड अलर्ट भी जारी किया गया था। लेकिन आज प्रदेश में कहीं भी रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यूपी में आज 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 20 जिलों में येलो अलर्ट है। हालांकि प्रदेश के कई जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में है। जिसके कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कहीं-कही एक मंजिल तक घर पानी में डूबे हुए हैं। प्रशासन द्वारा राहत कार्य जारी है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी हिस्से में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। आने वाले दिनों में प्रदेश में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। तापमान की बात करें तो यूपी में अगले 5 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने का अनुमान नहीं है।

यूपी में किन जिलों में होगी भारी बारिश

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, रामपुर और शाहजहांपुर।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, संभल, बदायूं, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, उन्नाव, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी और रायबरेली

यूपी में कहां-कितनी हुई बारिश

मौसम विभाग द्वारा 6 अगस्त को जारी रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ में 57.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा वाराणसी बीएचयू 54 मिमी, बाराबंकी में 16.8 मिमी, उरई में 16.2 मिमी, मेरठ में 7.4, लखीमपुर खीरी में 10 मिमी, कानपुर ग्रामीण 45 मिमी, कानपुर शहर में 11.8 मिमी, फतेहगढ़ में 2 मिमी, बरेली में 9.6 मिमी और बहराइच में 15.8 मिमी तक बारिश हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article