लखनऊ

UP Weather: यूपी में मानसून का दौर; बादलों की गड़गड़ाहट के साथ भीगेंगे कई जिले, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 6 July 2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है। हालांकि बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है, लेकिन उमस भरी गर्मी अब भी लोगों को परेशान कर रही है।

Image

यूपी में आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 6 July 2025: उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है और अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को भी राज्य के कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। बारिश से मौसम तो खुशनुमा हो गया है, लेकिन बीच-बीच में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 जुलाई को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

आज 6 जुलाई रविवार को बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ जिलों में भी तेज बारिश का अनुमान है। वहीं, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, झांसी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, महोबा और ललितपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

यहां रहेगी गरज-चमक की संभावना

IMD की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरवि दास नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज और बुलंदशहर में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है। साथ ही कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा और फिरोजाबाद में भी बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

यूपी में आने वाले दिनों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में गर्जना और बिजली चमकने की संभावना है। 7 जुलाई से 10 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 11 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इस दिन कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article