UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31-August-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। मानसून के सुस्त पड़ने के कारण पिछले कुछ दिनों से प्रदेशवासियों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही बारिश का सिलसिला भी फिर से शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटों में यूपी में मानसून सामान्य रहा। इस दौरान प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। आने वाले दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में यूपी में मानसून की सक्रियता में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके कारण 2 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट भी अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पश्चिमी यूपी के अधिकतर हिस्सों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर ही बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मध्यम बारिश होने के आसार हैं। साथ ही कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी आशंका है।
यूपी में आज कहां-कहां बारिश की संभावना
बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, अमरोहा, हापुड़, रामपुर, संभल, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हाथरस, आगरा, मथुरा, इटावा, झांसी, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बुलंदशहर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, ललितपुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फतेहपुर, रायबरेली, कौशांबी, बांदा, बहराइच, उन्नाव, कानपुर नगर, और चित्रकूट।
यूपी के इन जिलों में येलो अलर्ट
बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, कन्नौज, औरेया, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, बांदा, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, संतरविदासनगर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, कासगंज और सुल्तानपुर।
यूपी में आने वाले दिनों में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 1 सितंबर पर सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। 2 सितंबर को यूपी में ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। इस दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी से बहुत भारी होने का अनुमान है। जिसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है। वहीं तापमान की बात करें तो अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। जिसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों तक कोई बदलाव होने के आसार नहीं हैं।
