UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-June-2025: मानसून पूरे उत्तर प्रदेश सहित देशभर में एक्टिव हो चुका है। रविवार को यूपी के शेष हिस्सों में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आई है। प्रदेश में पिछले दो दिन कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। आज भी यूपी के 39 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 26 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। साथ ही कई जिलों में बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है।
इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, सहारनपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, पीलीभीत और शाहजहांपुर।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, बस्ती, कुशीनगर, मेरठ, संभल, बदायूं , महाराजगंज, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, शामली और बागपत।
इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और बदायूं।
गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई गांव जलमग्न
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन के सामान्य से उत्तर की ओर खसकने से यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हुई। इस दौरान फतेहगढ़ में 83, बलरामपुर में 89, फर्रुखाबाद में 80, आगरा में 56.8 और कानपुर आईएएफ में 50.4 मिमी बारिश दर्ज हुई। जोरदार बारिश के चलते मेरठ में गंगा नदी खतरे के निशान तक पहुंच गई है। जिससे कई गांवों में जलमग्न हो चुके हैं। गंगा नदी के प्रवाह में पिछले 24 घंटों में 70 हजार क्यूसेक से ज्यादा की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। बिजनौर बैराज में रविवार तक जल बहाव 1,0,3000 क्यूसेक तक पहुंच गया है। मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में गंगा के किनारे गांवों में नदी का पानी भरने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। आने वाले दिनों में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की समस्या बढ़ सकती है।
