लखनऊ

UP Weather: यूपी में आज प्रयागराज से आगरा तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बिजली गिरने का भी खतरा

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज प्रयागराज से लेकर ललितपुर तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कुछ हिस्सों में बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना है।

Image

यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-July-2025: उत्तर प्रदेश में सावन के महीने में अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे गर्मी से राहत बनी हुई है। हालांकि बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव या बाढ़ जैसे हालात भी देखने को मिल रहे हैं। यूपी में फिलहाल बारिश का दौर अभी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। आगामी तीन दिनों के बाद बारिश का सिलसिला थमने की संभावना जताई गई है।

यूपी में आज कहां-कहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, जालौन, हमीरपुर और महोबा शामिल हैं। साथ ही दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, फर्रुखाबाद, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरेया, जालौन, हमीरपुर और महोबा।

यूपी में आने वाले दिनों में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। यूपी में 31 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान पूर्वी और पश्चिमी हिस्से बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि इस दौरान कहीं भी भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जिसके बाद 3 और 4 अगस्त को फिर से पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। यूपी में अगले 5 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article