लखनऊ

UP Weather: कहीं भारी बारिश का अलर्ट, कहीं गर्मी कर सकती है परेशान; जानें यूपी में आज कहां-कहां बरसेंगे मेघ

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 3-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: आज यूपी में मानसून बारिश की रफ्तार में कमी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज पश्चिमी यूपी में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। वहीं पूर्वी यूपी में कुछ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

Image

सांकेतिक फोटो

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 3-July-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ा हुआ है और झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते मौसम भी सुहावना बना हुआ है और गर्मी से राहत है। हालांकि भारी बारिश में पिछले कुछ दिनों से कमी आई है। लेकिन अभी भी ठीकठाक बारिश देखने को मिल रही है। इस बीच मौसम से जुड़ी घटनाएं भी सामने आ रही है। बारिश के चलते नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। यूपी में आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून बारिश की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। इस दौरान बादलों की आवाजाही बरकरार रहेगी। साथ ही सूरज और बादलों के बीच धूप-छांव का खेल भी देखने को मिल सकता है। इस बीच मौसमी गतिविधियां भी बनी रह सकती हैं।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि आज पश्चिमी यूपी में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना है। गुरुवार को प्रयागराज, चित्रकूट, मिर्जापुर और सोनभद्र में भारी बारिश का अलर्ट है। यूपी में कल यानी 4 जुलाई को दोनों हिस्सों में भारी बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संतरविदास नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, एटा, हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, मेरठ, बागपत, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा।

यूपी में कहां-कितनी हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को यूपी के कई हिस्सों बारिश दर्ज की गई। इस दौरान आगरा में 15.1 मिमी, बरेली में 7.6 मिमी, बलिया में 5 मिमी, बस्ती में 4 मिमी, गोरखपुर में 3.7 मिमी, बाराबंकी में 4.8 और लखनऊ में 2.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान लखनऊ में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री, अयोध्या में 26 डिग्री, प्रयागराज में 26.5 डिग्री,और मेरठ में 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान लखनऊ में 34.9 डिग्री, अयोध्या में 36 डिग्री, प्रयागराज में 34 डिग्री और मेरठ में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!