लखनऊ

UP Weather: यूपी में सुबह-शाम हल्की ठंड, दिन में कड़क धूप; इस दिन बारिश होने से बदलेगा मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-October-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। सुबह और देर रात के समय हल्की धुंध या कोहरा भी छाया रह सकता है। अगले 3 से 4 दिन बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की भी संभावना है।

Image

आज यूपी का मौसम

Photo : Times Now Digital

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-October-2025: उत्तर प्रदेश में दिवाली के बाद से मौसम बदल गया है। सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस हो रही है। साथ ही हल्की धुंध भी छाने लगी है। हालांकि दिन में अभी भी तेज धूप निकल रही है। जिससे गर्मी का एहसास हो रहा है। दिवाली के बाद से प्रदेश के कई शहरों में हवा भी जहरीली हो गई है। खासतौर से दिल्ली से सटे जिलों में हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में यूपी में सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। आज से छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है, ऐसे में यूपी में आज कैसा मौसम रहने वाला है, आइए जानते हैं:

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आज मौसम साफ रहने वाला है। दोनों हिस्सों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि देर रात और भोर के समय कहीं-कहीं धुंध या छिछला कोहरा छाया रह सकता है। यूपी में अगले 3 दिन मौसम शुष्क ही रहने वाला है। सुबह और देर रात को धुंध भी छाई रह सकती है। 28 अक्टूबर के बाद से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। 29 और 39 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यूपी में आने वाले दिनों में गिरेगा पारा

आईएमडी के अनुसार यूपी में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। जिसके बाद 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले दो दिन तक धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम

लखनऊ में आज मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आगामी दिनों में शहर के तापमान में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article