UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15-July-2025: उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश देखने को मिल रही है। आज भी 20 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गाय है। इस दौरान बिजली गिरने और बादल गरजने की भी संभावना है। हालांकि बारिश के कारण निचले इलाकों में जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने रही है। फिलहाल यूपी में 20 जुलाई तक यूहीं झमाझम बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
यूपी में आज मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही दोनों हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। आईएमडी ने आज सोनभद्र, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली और संतरविदासनगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर, महोबा, ललितपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, संतरविदास नगर, जौनपुर, , मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच।
19 जुलाई से बारिश में आएगी कमी
मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 जुलाई के बीच यूपी में कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 17 जुलाई को पूर्वांचल में एक या दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। वहीं लखनऊ में भी बुधवार से बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। जिससे कई स्थानों पर मध्यम बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश में 19 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। 20 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं पूर्वी यूपी में अनेक जगहों पर बारिश के आसार हैं।
