UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-July-2025: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में भी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। बारिश से एक ओर गर्मी के मौसम से राहत मिल रही है। वहीं दूसरी ओर जलभराव, नदी-नालों में उफान और बाढ़ जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं। बारिश के चलते यूपी की नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने लगा है। जिसके चलते वाराणसी, प्रयागराज जैसे शहरों में घाट डूब रहे हैं। बारिश से सड़कों पर पानी भरने की समस्याएं भी सामने आ रही हैं। जिससे आवाजाही में समस्या हो रही है। वहीं ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों के गिरने की घटनाएं भी हो रही है। यूपी में आज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कहां-कहां अलर्ट जारी किया है, आइए जानते हैं।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज में यूपी के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। साथ ही प्रदेशभर में बदलों की गरज और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। आज सहारनपुर, शामली, झांसी, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, ललितपुर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले की सलाह दी गई है।
यूपी के किन जिलों में बिजली का खतरा
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, कन्नौज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, अमरोहा, औरैया, बिजनौर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हरदोई और फर्रुखाबाद।
यूपी में कहां-कितनी बारिश हुई
यूपी में शनिवार को सुल्तानपुर, हमीरपुर, कानपुर, अयोध्या समेत कई शहरों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सुल्तानपुर में 44.2 मिमी, इटावा में 2 मिमी, झांसी में 40.8 मिमी, बांदा में 18.2, गाजीपुर में 2.8 मिमी, कानपुर शहर में 9.2, अयोध्या में 2 मिमी, हमीरपुर में 17 मिमी, फुरसतगंज में 13.6 मिमी, उरई में 2.8 मिमी, नजीबाबाद में 2 मिमी और शाहजहांपुर में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई। यूपी में बारिश का सिलसिला 18 जुलाई तक जारी रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है। बारिश के चलते अगले 5 दिनों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।
