लखनऊ

UP Weather: यूपी को खूब भिगो रहा मानसून, सहारनपुर से गोरखपुर तक तेज बारिश का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-August-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी के 21 जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 35 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। अगले 48 घंटे के दौरान तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Image

यूपी में तेज बारिश का अलर्ट (AI Image)

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-August-2025: उत्तर प्रदेश में इस समय मानसून ने पूरा जोर पकड़ा हुआ है। सहारनपुर से गोरखपुर तक बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। जिससे मौसम भी सुहावना बना हुआ है। हालांकि ये बारिश राहत के साथ ही आफत भी साथ लेकर आई है। कानपुर, प्रयागाराज, वाराणसी समेत प्रदेश के 20 से ज्यादा जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। इन जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी लोगों के घर में घुस गया है। जिससे उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है। इसके अलावा बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव होने से यातायात जाम जैसी समस्याएं भी हो रही हैं। यूपी में अभी भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

यूपी में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्से में अनेक हिस्सों में आज बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। साथ ही बादल गरजने और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान भी जताया गया है। आईएमडी ने आज यूपी के 21 जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सहारनपुर, बिजनौर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, बहराइच, श्रावस्ती और बाराबंकी।

इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा

सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, बहराइच, श्रावस्ती, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या और संतरविदासनगर।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। जिसके प्रभाव से 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। जिससे कारण अगले 48 घंटों में तीव्र बारिश गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। इस दौरान कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article