लखनऊ

UP Weather: यूपी में कहीं झमाझम बरसात-कहीं तपती धूप, आज प्रयागराज-झांसी समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। यूपी में अगलें 5 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।

Image

यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-July-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिल रहा है। कहीं हल्की से तेज बारिश हो रही हैं, तो कहीं धूप की तपिश लोग झेल रहे हैं। बारिश की गतिविधियों में कमी के चलते गर्मी में भी इजाफा हुआ है। कई जगहों के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आज के मौसम की बात करें तो यूपी में गुरुवार को प्रयागराज, झांसी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

यूपी में आज कहां-कहां बारिश होगी

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी हिस्से में अनेक स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। यूपी में 13 जुलाई तक दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश का भी अलर्ट है।

यूपी में आज इन जिलों में अलर्ट

भारी बारिश का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, झांसी, ललितपुर चंदौली, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और महोबा।

बिजली गिरने का अलर्ट

मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, सोनभद्र, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरवि दास नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, मुजफ्फरनगर, बागपत, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, औरैया, मैनपुरी, इटावा,झांसी, ललितपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, हमीरपुर और महोबा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article