लखनऊ

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर, बाढ़ में डूबे घर-सड़कें बनी दरिया; आज आगरा से गोरखपुर तक भारी बारिश का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-August-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज 25 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही 50 जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Image

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट (AI Image)

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-August-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून एक्टिव बना हुआ है। जिसके चलते अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि कई जिलों में ये बारिश अब परेशानी का सबब बन चुकी है। बारिश के कारण गंगा, यमुना, सरयू जैसी प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। नदी किनारे स्थित कई शहरों जैसे कानपुर, प्रयागराज आदि में बाढ़ से जनजीवन पर प्रभाव पढ़ रहा है। कई इलाकों में पानी से लोगों के घर करीब एक मंजिल तक डूब गए हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। यूपी में बारिश का दौर आने वाले दिनों में भी बरकरार रहने की संभावना है।

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 25 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 50 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के अनुसार 12 और 13 अगस्त को भी भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बदायूं, संभल, गौतमबुद्ध नगर, हाथरस, एटा और कासगंज।

इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, मेरठ, बागपत, अमरोहा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बदायूं, संभल, रामपुर, बरेली, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, एटा, हाथरस, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, कन्नौज, औरेया, जालौन, इटावा, झांसी और ललितपुर

यूपी में कहां-कितनी हुई बारिश

यूपी में शनिवार को अलीगढ़ और आगरा से लेकर हरदोई तक अलग-अलग जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार आगरा में 25.8 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा अलीगढ़ में 20.2 मिमी, हरदोई में 12.1 मिमी, बांदा में 7.6 मिमी, मेरठ में 6.2 मिमी, इटावा में 4 मिमी, शाहजहांपुर में 2.4 मिमी, मुजफ्फरनगर में 1 मिमी, मुरादाबाद में 10.6 मिमी और बलिया में 13.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। तापमान की बात करें तो लखनऊ में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री, अलीगढ़ में 27.6 डिग्री, आगरा ताज में 30.4 डिग्री, वाराणसी बीएचयू में 32.9 डिग्री, प्रयागराज में 32.8 डिग्री और कानपुर शहर में 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article