लखनऊ

UP Ka Mausam 08-Nov-2025: यूपी में रातो-रात बदले मौसम के मिजाज, कड़ाके की ठंड में कांपते नजर आए लोग, न्यूनतम तापमान में गिरावट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08-Nov-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। यहां सुबह-शाम के साथ रात का मौसम भी बदलने लगा है। रात के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कोहरा भी छाने लगा है। कई शहरों का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Image

यूपी में रातो-रात बदले मौसम के मिजाज

UP Ka Mausam 08-Nov-2025: उत्तर प्रदेश में नवंबर की शुरुआत अच्छी ठंड के साथ हुई है। यहां सुबह-शाम के साथ अब रात में भी मौसम के मिजाज बदल गए हैं। बीते कुछ दिनों से तापमान में हो रही लगातार गिरावट के साथ कंपकंपी भी बढ़ती जा रही है। यूपी वासियों ने रात में ठंड से बचने के लिए कंबल निकाल लिए हैं। सुबह-शाम के समय लोगों को गर्म कपड़ों में देखा जा रहा है। हालांकि दिन के समय धूप खिली रहने से अभी भी थोड़ी राहत बनी हुई है, लेकिन यह राहत भी कितने और दिन बनी रहेगी इसका कुछ नहीं पता। यदि तापमान इसी प्रकार गिरता रहा तो जल्द ही यूपी में शीतलहर का अलर्ट जारी किया जाएगा। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। यह सब ला नीना इफेक्ट है, जिसके चलते इस साल भारत में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ने की आशंका है। आइए अब जानें कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल।

उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा (UP Weather Today)

यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। इस बीच विभिन्न जिलों में सुबह और देर रात के दौरान मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। दिन के समय मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो आज प्रदेश में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पूरे प्रदेश को आईएमडी ने ग्रीन जोन में रखा है, जिसका अर्थ हैं कहीं भी बूंदाबांदी या बारिश की संभावना नहीं है। यूपी में ठंड तेजी से बढ़ रही है। कानपुर में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 9 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा यूपी में मौसम (UP Kal ka Mausam)

मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में यूपी में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। प्रदेश का मौसम शुष्क रह सकता है, लेकिन कोहरा बढ़ेगा, जिसके चलते दृश्यता प्रभावित होगी। आगामी सात दिनों में बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना नहीं है। आईएमडी ने यूपी में बढ़ रही ठंड की वजह पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश को बताया है। उनका कहना है कि ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर यूपी के मौसम पर देखने को मिल रहा है। इसलिए आगामी दिनों में तापमान के गिरने और शीतलहर के चलने की आशंका जताई जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!