लखनऊ

UP Ka Mausam 06-Oct-2025: यूपी में मौसम हुआ सुहावना, 16 जिलों में बारिश की संभावना, तेज हवाओं के साथ बरसेंगे मेघ

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06-Oct-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। यहां सुबह-सुबह हल्की ठंडक महसूस की जा रही है और भीषण गर्मी से राहत मिली रही है। आज भी यूपी के कई जिलों में बारिश की अलर्ट जारी किया गया है।

Image

यूपी में मौसम हुआ सुहावना (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

UP Ka Mausam 06-Oct-2025: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। बारिश के कारण यहां मौसम सुहावना बना हुआ है और हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है। हवाओं और बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी राहत मिल रही है। तापमान पर भी इसका असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में भी प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही कि दिवाली तक गुलाबी ठंड की शुरुआत हो जाएगी। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा आज उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल और किन जिलों में जारी किया गया बारिश का अलर्ट।

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं अच्छी बारिश होने के आसार हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ओलावृष्टि और तेज हवाएं भी चलेंगी। बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक के साथ आज झमाझम बारिश हो सकती है।

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार यानी आज 6 अक्टूबर को सहारनपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और उसके आसपास के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई गई है।

इन शहरों में तेज हवाओं के साथ मौसम रहेगा सुहावना

यूपी के बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, कानपुर देहात, लखनऊ, हापुड़, आगरा, एटा, कासगंज, इटावा, हाथरस, मैनपुरी, औरैया, अमरोहा, बरेली, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बागपत और अलीगढ़, में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

यूपी में कल का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो 7 अक्टूबर को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। उसके बाद 8 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश का दौर फिर थमना शुरू होगा। हालांकि इस दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें