UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में मंगलवार से मौसम के मिजाज बदले-बदले से हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में रात से ही हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण यहां का मौसम सुहावना हो गया है। आने वाले दिनों में भी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 8 मई को यूपी में कई जिलों में बारिश और बौछार पड़ने की संभावना है। इस दौरान 25 से 35 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 8 मई को प्रयागराज, वाराणसी, संत रविदास नगर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, कौशांबी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और उसके आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। साथ ही तेज हवा (आंधी) चलने की भी संभावना है।
आने वाले दिनों में भी होगी बारिश
यूपी में 9 मई को कहीं-कहीं पर बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं। वहीं पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बादल गरजने के साथ ही तेज झोंकेदार हवा चलने की संभावना है। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। 11 मई को भी यूपी में बादल गरजने के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज झोंकेदार हवाएं (आंधी) चल सकती है। वहीं 12 और 13 मई को थंडर स्टार्म के चलते हल्की बारिश और धूलभरी आंधी आने के आसार हैं।
