लखनऊ

UP Weather Forecast: यूपी के कई इलाकों में आज बरसेंगे बदरा, मौसम में बदलाव से गर्मी से मिलेगी राहत

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आज पूर्वी यूपी के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। कल भी उत्तर प्रदेश के इलाकों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में अब नाम मात्र की ठंड ही बची है। सुबह और शाम में पड़ने वाली ठंड भी अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है और तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। धूप की तपिश के कारण आलम ऐसा हो गया है कि लोग अभी से ही घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इस बीच मौसम में आज फिर से बदलाव होने वाला है। आज पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इससे गर्मी में हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

यूपी में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी के कई इलाके बारिश से भीगेंगे, वहीं पश्चिमी यूपी का हाल उल्टा ही देखने को मिलेगा। पश्चिमी यूपी में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 20 मार्च को भी यूपी के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। जिसके बाद 21 से 23 मार्च को यूपी का मौसम शुष्क रहेगा। यूपी में 21 से 24 मार्च के बीच बारिश या बादल गरजने की कोई संभावना नही हैं।

प्रयागराज में आज बारिश के आसार

सोमवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज हुआ। आज यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं कानपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री और 31.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। प्रयागराज में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज हुआ है। आज यहां पर बारिश होने के आसार है। प्रयागराज में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज हो सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article