लखनऊ

UP Ka Mausam: यूपी में मानसून की दस्तक; कहीं राहत की फुहारें तो कहीं अब भी इंतजार, इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29 June नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद और आगरा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस के बाद अब राहत की बारिश का दौर शुरू हो रहा है। आज यानी 29 जून से मॉनसून फिर सक्रिय होगा, जिसकी शुरुआत सोनभद्र से होगी और धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में फैलेगा। लखनऊ समेत कई जिलों में 4 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी है। कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

Image

यूपी में आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29 June 2025: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान थे, लेकिन शनिवार को मौसम ने करवट ली और कई जिलों में राहत की बारिश देखने को मिली। आज 29 जून से एक बार फिर प्रदेश में मॉनसून सक्रिय होने जा रहा है। बारिश की शुरुआत दक्षिणी यूपी के सोनभद्र से होगी और धीरे-धीरे प्रदेश के अन्य हिस्सों तक फैल जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। ठंडी हवाओं के साथ तेज बारिश और बादलों की गर्जना की भी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

राजधानी लखनऊ में 29 जून से 4 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। आज का अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आस-पास रहेगा। भदोही, कानपुर, मथुरा-वृंदावन और इटावा में भी 28 जून से 2 जुलाई तक येलो अलर्ट रहेगा। इन क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश संभावित है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, हरदोई, वाराणसी, इटावा और हमीरपुर जैसे जिलों में न केवल येलो अलर्ट जारी किया गया है, बल्कि कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

यूपी में मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मुजफ्फरनगर, बिलासपुर, बरेली और मुरादाबाद सहित कुल 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इनमें मुजफ्फरनगर, बिलासपुर और मुरादाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, 40 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं प्रयागराज, झांसी, ललितपुर, अयोध्या, देवरिया, बदायूं, अकबरपुर, अमरोहा, बुलंदशहर, चंदौली, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हाथरस, कन्नौज, महोबा, रामपुर, सीतापुर, टूंडला और उन्नाव सहित कई जिलों में बारिश की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। इन क्षेत्रों के लोगों को मानसून की बौछारों के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान

यूपी के प्रमुख शहरों में तापमान कुछ इस प्रकार रहा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री रहा। प्रयागराज में 32 और 25, वहीं मेरठ और मुरादाबाद दोनों में 34 डिग्री अधिकतम और 27 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वाराणसी का तापमान 31 और 25 डिग्री रहा जबकि गाजियाबाद में यह 33 और 26 डिग्री रहा। नोएडा और कानपुर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया, दोनों का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। अंत में, बरेली में तापमान 30 डिग्री अधिकतम और 25 डिग्री न्यूनतम रहा। इन आंकड़ों से क्षेत्र में गर्मी की स्थिति का स्पष्ट संकेत मिलता है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!