लखनऊ

UP Ka Mausam: यूपी में फिर बरसेंगे बदरा; 28 जून से 3 जुलाई तक राहत की बारिश, इन जगहों पर IMD का अलर्ट जारी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28 June नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद और आगरा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय होता दिख रहा है, जिससे प्रदेश में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 28 जून से 3 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली और जलभराव की चेतावनी भी जारी की गई है।

Image

यूपी का मौसम

Photo : Times Now Digital

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28 June 2025: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 28 जून से 3 जुलाई तक के लिए ताजा बारिश का अनुमान जारी किया है। इस अवधि में नोएडा सहित कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक नोएडा में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हालांकि, लगातार तेज बारिश की संभावना फिलहाल कम है, लेकिन रुक-रुक कर होने वाली बौछारों से मौसम सुहाना बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। 28 जून से 2 जुलाई के बीच राज्यभर में मॉनसून के पूरी तरह सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है। पिछले 48 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून की गति थोड़ी धीमी पड़ी है, लेकिन सहारनपुर और झांसी जैसे कुछ इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। सहारनपुर में सहसा नदी उफान पर है और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं झांसी में जलभराव के चलते एक डंपर पानी में डूब गया, जिससे स्थानीय जन-जीवन प्रभावित हुआ है।

यूपी में मौसस विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, जालौन, झांसी और ललितपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में गर्जन के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, अंबेडकर नगर और चंदौली में भी बादल गरजने और आकाशीय बिजली के आसार हैं।

यहां रहेगी गरज-चमक की संभावना

उत्तर प्रदेश के बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और मथुरा में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए भी बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि आगामी 48 घंटों में इसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक गिरावट देखी जा सकती है। न्यूनतम तापमान भी अगले 24 घंटों तक स्थिर रहने की उम्मीद है, लेकिन उसके बाद के 48 घंटों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article