लखनऊ

UP News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के चपेट में आए तीन दोस्त, दर्दनाक मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2023, 11:16 AM IST

Gonda Road Accident: गोंडा जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों उछलकर दूर जा गिरे। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

Image

UP News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के चपेट में आए तीन दोस्त, दर्दनाक मौत

Gonda Road Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर मौक से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक दोस्त से मिलकर बलरामपुर के लिए निकले थे। हालांकि घटना मंगलवार की है। मृतक की पहचान आकाश (19), विवेक (20) और अमरेश (20) के रुप में हुई है। वहीं, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तीनों उछलकर दूर जा गिरे

दरअसल, मंगलवार को बाइक पर सवार तीन दोस्त गोंडा से अपने मित्र से मिलकर बलरामपुर की तरफ निकले थे। इसी दौरान रास्ते में सोनबरसा गांव के पास उसकी बाइक का ट्रैक्टर-ट्ऱॉली से भीड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों उछलकर दूर जा गिरे, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर मौक से फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ट्रैक्टर-टॉली पुलिस के कब्जे में

वहीं, अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों के परिजनों को इसकी सूचना दी। वहीं, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि तीनों बलरामपुर जिले के चमरूपुर के निवासी थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article