लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कबीरधाम आश्रम में की मूर्तियों की स्थापना, रोपा रुद्राक्ष का पौधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी के मुस्तफाबाद स्थित कबीरधाम आश्रम में पहुंचकर आश्रम की वार्षिक परंपरा के तहत श्री क्षमादेवजी और श्री गुरुमन साहेब की नई मूर्तियों का अनावरण किया।

Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कबीरधाम आश्रम में की मूर्तियों की स्थापना

भारत-नेपाल सीमा से सटे लखीमपुर खीरी जनपद के मुस्तफाबाद क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कबीरधाम आश्रम में रविवार को एक विशेष आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और उन्होंने आश्रम की वार्षिक परंपरा के अंतर्गत श्री क्षमादेवजी तथा श्री गुरुमन साहेब की नई मूर्तियों का अनावरण किया।

आश्रम की इस परंपरा के तहत प्रत्येक वर्ष पूज्य संतों की मूर्तियों को नए रूप में स्थापित किया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधिवत फीता काटकर मूर्तियों का उद्घाटन किया, तत्पश्चात दोनों संत मूर्तियों पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में रुद्राक्ष का एक पौधा भी रोपित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कबीरधाम आश्रम जैसे आध्यात्मिक स्थल समाज में सद्भाव, आस्था और सेवा की भावना को सशक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “कबीरधाम आश्रम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह राष्ट्रप्रेम और मानव सेवा की प्रेरणा का प्रतीक भी है।”

योगी आदित्यनाथ ने आश्रम के संतों की सेवा भावना, अनुशासन और समाज उत्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यहां का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से भी समाज में सद्भाव और सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आश्रम से जुड़े संत-महात्मा, श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक भजनों और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!