लखनऊ

उन्नाव सीट, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की डेट, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की तारीख

Unnao Lok Sabha seat: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में उन्नाव की सीट भी शामिल है। उन्नाव जिला यूपी के मध्य में पड़ता और बुंदेलखंड क्षेत्र का हिस्सा है। उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में मतदान कब होगा। इस सीट से प्रमुख प्रत्याशी कौन है और कब चुनाव के रिजल्ट आएंगे, आइए जानते हैं।

Image

उन्नाव लोकसभा सीट

Unnao Lok Sabha Polling Date: उत्तर प्रदेश सबसे अधिक लोकसभा क्षेत्रों वाला राज्य है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से एक उन्नाव की सीट भी है। उन्नाव जिला गंगा और सई नदियों के बीच बसा हुआ है। इसके उत्तर में प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित हैं, तो वहीं दक्षिण में कानपुर है। उन्नाव को धार्मिक, सांस्कृतिक, इतिहास और साहित्य विरासत के लिए जाना जाता है। उन्नाव लोकसभा सीट (Unnao Lok Sabha seat) पर पहली बार आम चुनाव साल 1952 में हुए थे। शुरुआत में इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। कांग्रेस ने यहां से लगातार 5 बार जीत हासिल की थी। जिसके बाद इस सीट पर कभी बीजेपी, कभी सपा और बसपा ने जीत का परचम लहराया। लेकिन 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के साक्षी महाराज को जीत मिली थी। पिछले लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ही जीती थी। अब इस बार के चुनाव में देखना होगा कि क्या साक्षी महाराज जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे या फिर जनता किसी और प्रत्याशी पर भरोसा जताएगी। आइए जानते हैं कि उन्नाव लोकसभा सीटपर वोटिंग कब होगी और यहां चुनाव का रिजल्ट कब आएगा।

उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Unnao Lok Sabha election polling date)

लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव सात चरणों में पूरा हो रहा है। उन्नाव लोकसभा सीट पर मतदान चौथे चरण में होंगे। इस सीट पर 13 मई को वोटर्स अपने मतों का इस्तेमाल करेंगे और तमाम प्रत्याशियों की किस्मत को ईवीएम में कैद करेंगे।

उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में मतगणना की तारीख (Unnao Lok Sabha election result date)

लोकसभा चुनाव 2024 के सभी चरणों के मतदान पूरे होने के बाद मतों की गिनती 4 जून को होगी। इस दिन देश की सभी सीटों पर मतगणना होगी। उन्नाव लोकसभा सीट पर भी 4 जून को मतगणना होगी। इस दिन पता चलेगा कि उन्नाव की जनता ने किसे अपना सांसद चुना है।

उन्नाव के प्रमुख उम्मीदवार (Key Candidates of Unnao Lok Sabha seat)

उन्नाव लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद भाजपा के साक्षी महाराज हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने फिर से साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) पर भरोसा जताया है। वे बीते 10 साल से इस लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैं। वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने इस सीट से अन्नू टंडन (Annu Tandon) को चुनावी मैदान में उतारा है। बसपा (Bahujan Samaj Party) ने अशोक कुमार पांडेय (Ashok Kumar Pandey) को इस सीट से प्रत्याशी बनाया है।

  • साक्षी महाराज - भाजपा
  • अन्नू टंडन - सपा/INDIA
  • अशोक कुमार पांडेय - बहुजन समाज पार्टी

उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में जातीय समीकरण

उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में कुल 23 लाख, 34 हजार, 196 वोटर्स हैं। जिनमें 12 लाख, 39 हजार, 723 पुरुष वोटर्स हैं और महिला वोटरों की संख्या 10 लाख, 94 हजार, 371 है। उन्नाव लोकसभा क्षेत्र के जातीय समीकरण की बात की जाए तो यहां लोधी वोटर्स की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके अलावा ओबीसी और मुस्लिम मतदाता भी बड़ी संख्या में हैं। इस लोकसभा सीट पर दलित मतदाता निर्णायक की भूमिका में रहते हैं। यहां पर अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या 30.5 फीसदी है। वहीं इस सीट के मुस्लिम वोटर्स 11.7 फीसदी हैं।

उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव का रिजल्ट:2019

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने साक्षी महाराज को उम्मीदवार बनाया था। 2019 के चुनाव में साक्षी महाराज को 7 लाख से ज्यादा वोट मिले थे। उन्होंने सपा प्रत्याशी को 4 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। वहीं सपा की ओर से अरुण शंकर शुक्ल चुनावी मैदान में उतरे थे। जिन्हें 3 लाख वोट हासिल हुए थे। इस सीट पर कांग्रेस ने अन्नू टंडन को उम्मीदवार बनाया था। उन्हें एक लाख 85 हजार वोट मिले थे।

विधानसभा की स्थिति

उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें शामिल हैं।

  • बांगरमऊ
  • सफीपुर
  • मोहन
  • उन्नाव
  • भगवंतनगर
  • पूर्वा

विधानसभा चुनाव 2022 में सभी सीटों पर भाजपा का कमल खिला था। उन्नाव लोकसभा क्षेत्र की बांगरमऊ विधानसभा सीट से भाजपा के श्रीकांत कटियार को जीत मिली थी। सफीरपुर सीट से बंबा लाल दिवाकर विधायक बने। मोहन विधानसभा सीट से ब्रिजेश रावत को जीत मिली थी। भगवंतनगर सीट से बीजेपी के आशुतोष शुक्ला ने जीत का परचम लहराया था। पूर्वा से अनिल कुमार को जीत मिली थी। वहीं उन्नाव लोकसभा सीट से पंकज गुप्ता विधायक चुने गए थे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article