लखनऊ

लखनऊ में टूटे स्लैब पर फिसल कर नाले में बहा व्यक्ति, नगर निगम की देरी ने छीना परिवार का इकलौता सहारा

शनिवार सुबह लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय सुरेश की जान चली गई, जब वे टूटे स्लैब पर फिसल कर नाले में बह गए। सुरेश अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए, और पूरे परिवार के लिए अकेले कमाने वाले थे। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की लापरवाही पर नाराजगी जताई और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

Image

खुले नाले में बहने से व्यक्ति की मौत

Photo : Times Now Digital

Lucknow Drain Accident: लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित राधा ग्राम इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब 38 वर्षीय सुरेश नामक व्यक्ति नाले में बह गया। यह घटना सुबह करीब 7 बजे की है, जब सुरेश अपनी पान की दुकान पर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में उनका पैर टूटे हुए स्लैब पर फिसल गया और वह सीधे नाले में गिरकर बह गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और नगर निगम को सूचना दी, लेकिन राहत टीम दो घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। सुरेश अपने पीछे पत्नी रेणु और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।

सुरेश की पत्नी ने बताया कि उन्होंने नाले की खस्ताहाल स्थिति को लेकर पहले भी दो बार नगर निगम से शिकायत की थी, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने खुद के खर्चे से घर के सामने का नाला ठीक कराया था, लेकिन बाकी हिस्सा अब भी जर्जर था। घटना के बाद इलाके में गुस्सा भड़क उठा। नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी और नगर निगम व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय निवासी मनोज वर्मा ने बताया कि नाले की मरम्मत की जिम्मेदारी नगर निगम और पार्षद की है, लेकिन उनकी लापरवाही ने एक जिंदगी छीन ली। सुरेश के परिवार ने प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें