लखनऊ

लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा; गोला-पीलीभीत हाईवे पर ट्रक ने मारी स्कूटी को टक्कर, 3 छात्राओं की मौत

लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन नाबालिग छात्राओं की मौत हो गई। यह घटना गोला-पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जब एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

Image

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lakhimpur Kheri Road Accident: लखीमपुर खीरी जिले के हैदराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से स्कूटी पर सवार तीन नाबालिग छात्राओं की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की पुष्टि की। मृतकों की पहचान नीमगांव थाना क्षेत्र के बिलहारी गांव की दरख्शा (18), उनकी भतीजी खदीजा (13) और उनकी मित्र साहिबा (18) के रूप में हुई है।

यह दुखद हादसा शनिवार दोपहर अहमदनगर गांव के पास गोला-पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग पर तब हुआ जब विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। स्नातक की छात्राएं दरख्शा और उसकी सहेली साहिबा अपने घर लौट रही थीं, साथ में उनकी भतीजी खदीजा भी थी, जो अपनी मौसी के साथ संसारपुर गांव में रहती है।

गोला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अंबर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद तीनों छात्राओं को गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा गया है और हैदराबाद थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ट्रक को हैदराबाद थाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें