Lucknow Traffic Diversion: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होलिका दहन और शब-ए-बरात के मौके पर मंगलवार शाम छह बजे से रात को कार्यक्रम खत्म होने तक यातायात व्यवस्था में परिवर्तन रहेगी। डायवर्जन के दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करना पड़ेगा। एडीसीपी ट्रैफिक अजय कुमार के अनुसार, यातायात व्यवस्था से जुड़ी कोई परेशानी आने पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454400517 पर संपर्क किया जा सकता है।
लखनऊ
Lucknow Traffic Diversion: होलिका दहन और शब-ए-बारात पर बदला रहेगा लखनऊ में ट्रैफिक, जानिए कौन सा रूट से जाएं
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Mar 6, 2023, 02:21 PM IST
Lucknow Traffic Diversion: लखनऊ में होलिका दहन और शब-ए-बारात के चलते सात मार्च की शाम छह बजे से रात को कार्यक्रम की समाप्ति होने तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। वाहन चालक परेशान न हों, इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
राजधानी में होली और शब-ए-बारात पर रहेगा डायवर्जन
KEY HIGHLIGHTS
- लखनऊ में होली और शब-ए-बारात पर रहेगा डायवर्जन
- शाम छह बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगी व्यवस्था
- वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से करना होगा आवागमन
