लखनऊ

Shahjahanpur News: खतरनाक स्टंट करते हुए पलटा ट्रैक्टर, बाल-बाल बची युवक की जान, सामने आया वीडियो

यूपी के शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में एक स्टंटबाजी करते हुए ट्रैक्टर पलटने की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस हादसे में युवक की जान बाल-बाल बची है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की।

Shahjahanpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्टंटबाजी करते हुए एक ट्रैक्टर के पलटने की घटना सामने आई है। इस घटना के दौरान युवक बाल-बाल बचा है। बता दें कि घटना की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें ट्रैक्टर पर युवक को खतरनाक स्टंट करते हुए देखा गया है। वीडियो देख मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस की टीम जांच करने गांव पहुंची।

स्टंटबाजी में बाल-बाल बची युवक की जान

पुलिस ने बताया कि यह मामला कांट थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर को बैक कर रहा था। उसके बाद उसने गेर डालते हुए ट्रैक्टर के आगे के दोनों पहिए हवा में उठा दिए। करीब 10 सेकंड तक ट्रैक्टर के पहिए हवा में रहे, जिसके बाद बैलेंस बिगड़ने के कारण ट्रैक्टर पलट गया। बस गनीमत यह रही की युवक बाल-बाल बच गया और उसे किसी प्रकार की कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने वीडियो देख जब जांच शुरू की तो उन्हें पता लगा कि यह वीडियो आशीष कुमार नाम के एक युवक का है। उसकी आईडी चेक करने पर पुलिस को पहले के कई अन्य स्टंट की वीडियो भी मिली। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह किस गांव की है और कब की है। जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article