लखनऊ

Lucknow News: लखनऊ के घर में बिखरी मिली लाशें, आत्महत्या या छिपी है कोई साजिश?

Lucknow News Today in Hindi (लखनऊ की खबर): लखनऊ में एक ही परिवार के तीन लोगों का शव घर में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। जिसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि तीनों शव अलग-अलग कमरों में है, साथ ही एक खाली जहर की शीशी भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का संदेह जताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Image

लखनऊ में एक परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या

Lucknow News: लखनऊ के चौक नक्खास क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। तीनों के शव संदिग्ध हालत में घर में पड़े मिले। इस घटना इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कपड़ा कारोबारी शोभित रस्तोगी ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ जहर खाकर सुसाइड कर ली। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

अलग-अलग कमरों में मिले शव

पुलिस को सूचना मिली कि अशरफाबाद इलाके में एक घर एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत अवस्था में पाए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि तीनों के शव अलग-अलग कमरों में पड़े थे। घर में किसी भी तरह की जबरदस्ती या हिंसा के निशान नहीं मिले, जिससे हत्या की आशंका कम हो गई। मौके से एक खाली जहर की शीशी कमरे से बरामद हुई है, जिससे आत्महत्या की आशंका और बढ़ गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया और घटनास्थल की जांच की।

पैसों की तंगी से जूझ रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार मृतक शोभित रस्तोगी एक छोटी दुकान चलाते थे, उनकी पत्नी सुचिता गृहिणी और बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ रही थी। उनका परिवार मध्यमवर्गीय था और पिछले कुछ महीनों से वे लोग गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। पड़ोसियों ने बताया कि शोभित अक्सर पैसों की तंगी की बात करते रहते थे। दुकान में घाटा होने के बाद चलते उन्होंने कुछ महीने पहले कर्ज लिया था, जिसकी किस्त वे समय से नहीं दे पा रहे थे। इसके अलावा घरेलू कलह की खबरें भी सामने आई हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के बाद ही होगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article