लखनऊ

Ayodhya: एक विवाह ऐसा भी...साक्षी बने स्वयं रामलला; मंदिर परिसर में लिए तमिलनाडु के श्रद्धालु दंपति ने सात फेरे

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद देशभर में भक्ति और आस्था का माहौल चरम पर है। तमिलनाडु से आए एक श्रद्धालु दंपति ने वर्षों पुराना संकल्प पूरा करते हुए मंदिर परिसर में ही विवाह कर सभी का मन मोह लिया। यह घटना न केवल उनकी भक्ति की मिसाल है, बल्कि भगवान श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक भी बनी।

Image

तमिलनाडु के भक्त जोड़े ने अयोध्या राम मंदिर में शादी करके अपनी मन्नत पूरी की

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ayodhya Ram Temple Wedding: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का सपना साकार होते ही देशभर से श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। इसी कड़ी में तमिलनाडु से आए एक श्रद्धालु दंपति ने ऐसा अनोखा संकल्प पूरा किया जिसने सभी का दिल छू लिया। इस दंपति ने वर्षों पहले यह व्रत लिया था कि जब अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर तैयार होगा, तभी वे विवाह बंधन में बंधेंगे। अब जब रामलला का मंदिर पूर्ण रूप से निर्मित होकर भक्तों के लिए खुल गया, तो यह जोड़ा अयोध्या पहुंचा और मंदिर परिसर में ही पवित्र विवाह समारोह सम्पन्न किया।

मंत्रोच्चारण से भरे वातावरण में विवाह

मंत्रोच्चारण और भक्ति से भरे वातावरण में दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरकर सात जन्मों के साथ का वचन दिया। इस विशेष अवसर पर तमिलनाडु से आए लगभग 350 श्रद्धालु भी मौजूद थे, जिन्होंने रामलला के दर्शन किए और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। विवाह के बाद पूरे वातावरण में भक्ति और आनंद की भावना व्याप्त हो गई। आज पूरी अयोध्या नगरी में इस दिव्य विवाह की चर्चा हो रही है।

22 जनवरी 2024 को हुई थी प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद कई श्रद्धालु अपने-अपने संकल्पों को पूरा करने यहां पहुंच रहे हैं। यह घटना न केवल आस्था और भक्ति की अद्भुत मिसाल है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा की भावना पूरे देश को एक सूत्र में बांधती है। गौरतलब है कि, 22 जनवरी 2024 को भगवान रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा उनके अयोध्या जन्मभूमि स्थित नव निर्मित मंदिर में हुई थी।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article