लखनऊ

Lok Sabha Election 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल लखनऊ में करेंगे नामांकन, ट्रैफिक व्यवस्था में रहेगा बदलाव

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ पहुंचेंगे। सोमवार को वे अपना नामांकन पत्र दाखिकल करेंगे। लखनऊ में सोमवार को कालिसदास मार्ग से कलेक्ट्रेट तक नामांकन जुलूस निकलेगा। जिसकी वजह से यातायात में बदलाव रहेगा।

Image

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फोटो साभार - ट्विटर)

Lok Sabha Election 2024: लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ आने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार वे आज रात 10 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से वे कालिदास मार्ग स्थित आवास पर जाएंगे। राजनाथ सिंह सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। कल सुबह 10 बजे वे पार्टी मुख्यालय पहुंचेगे। जिसके बाद 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर वे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। लखनऊ में सोमवार को नामांकन जुलूस भी निकलेगा। यह जुलूस पांच कालिदास मार्ग से हजरतगंज स्थित पार्टी मुख्यालय से होते हुए कलेक्ट्रेट तक जाएगा। जिसके देखते हुए शहर में कई रास्तों पर ट्रैफिक में बदलाव रहेगा।

इन रास्तों पर बदला रहेगा ट्रैफिक

  • बसें और बड़े वाहन चारबाग की ओर से कैंटोनमेंट की तरफ जाने के लिए केकेसी से होकर जाएंगे।
  • किसी भी वाहन बापू भवन चौराहे से हजरतगंज की ओर जाने की अनुमित नहीं होगी और न ही कोई वाहन हजरतगंज से बापू भवन की ओर जा सकेगा। वाहनों को सिसेंडी होते हुए डीएसओ चौराहा की ओर या लालबाग होकर निकाला जाएगा।
  • कोई भी सामान्य वाहन डालीगंज पुल तिराहा से सीडीआरआई से स्वास्थ्य भवन चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। वाहनों को डालीगंज पुल क्रॉस करके इक्का तांगा (नदवा) बंधे से होकर निकाला जाएगा।
  • सामान्य ट्रैफिक को सिकंदराबाद चौराहे से हजरतगंज की ओर पर रोक रहेगी। इसकी जगह वाहन फार्च्युन होटल चौराहे से होकर आगे जा सकेंगे।
  • कैसरबाग बस अड्डे की ओर जाने वाली बसें भी 1090 चौराहे से चिरैया झील की तरफ से नहीं जा सकेंगी। बसों को बंदरिया बाग से कैंटोनमेंट होते हुए जाना होगा।
  • सामान्य वाहनों को सुभाष और परिवर्तन चौराहे से केडी सिंह बाबू स्टेडियम होते हुए हजरतगंज जाने की अनुमति नहीं होगी। इसकी जगह ट्रैफिक एसबीआई कट हनुमान सेतु-चिरैया झील चौराहा से होते हुए गंतव्य की ओर जा सकेगा।
  • कोई भी सामान्य ट्रैफिक सीएमओ कार्यालय चौराहे से चकबस्त चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। ट्रैफिक को कैसरबाग बस अड्डा चौराहा, अशोकलाट चौराहा या रेजीडेंसी तिराहा, डालीबाग चौराहा होते हुए गुजारा जाएगा।
  • किसी भी सामान्य ट्रैफिक को सफेद बारादरी से चकबस्त चौराहे की ओर न जाकर अशोक लाट होते हुए जाना होगा।
  • ट्रैफिक अशोक लाट चौराहे से परिवर्तन या सुभाष चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि इसे बांसमंडी, बर्लिंगटन व रायल होटल चौराहे से गंतव्य की ओर जाना होगा।
  • किसी भी सामान्य ट्रैफिक के कैसरबाग बस अड्डा चौराहे से चकबस्त चौराहे की ओर जाने पर रोक रहेगी। इस ट्रैफिक को अशोक लाट चौराहा, सीएमओ कार्यालय चौराहा, रेजीडेंसी तिराहा, डालीगंज चौराहा होते हुए गुजारा जाएगा।
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान