लखनऊ

Lucknow: महानगर क्षेत्र में चली बंदूकें; पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, 3 लुटेरे फरार

लखनऊ के महानगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश कुलदीप उर्फ ढेला गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से हथियार, नकदी और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।

Image

लखनऊ पुलिस एनकाउंटर में 1 आरोपी गिरफ्तार (फोटो: ANI)

Photo : ANI

Lucknow Police Encounter: लखनऊ में एक बार फिर पुलिस एनकाउंटर की घटना सामने आई है, जहां महानगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। घायल आरोपी का नाम कुलदीप उर्फ ढेला बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, एक तमंचा, दो कारतूस और 25,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

घटना के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एडीसीपी मध्य लखनऊ ममता रानी चौधरी ने जानकारी दी कि तीन-चार दिन पहले महानगर इलाके में जेबकतरी की एक बड़ी वारदात हुई थी। इस घटना में में करीब 47,000 रुपये चोरी हुई थी। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। पुलिस के अनुसार, आरोपी कुलदीप के खिलाफ कई जिलों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

3 आरोपी मौके से फरार

बीती रात पुलिस गश्त के दौरान चेकिंग के समय दो बाइक सवार संदिग्ध युवकों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान उनमें से एक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुलदीप उर्फ ढेला बताया, जो फर्रुखाबाद का निवासी है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article