लखनऊ

Up News: घर का सामान खरीदने निकली थी बाजार, ट्रने से कटकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2023, 05:42 PM IST

Train Accident In Balrampur: दोनों बाजार से घर का सामान खरीद कर सिरसिहवा रेलवे लाइन के रास्ते लौट रही थी। ट्रेन को देखकर दोनों ट्रेन के जाने का इंतजार करने लगीं। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों हवा से उड़कर ट्रेन की चपेट में आ गईं। इससे दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गईं।

Image

बलरामपुरः घर का सामान खरीदने निकली थी बाजार, ट्रने से कटकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत

Train Accident In Balrampur: बलरामपुर में गैसडी रेलवे स्टेशन के पास ट्रने से कटकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद से परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है। मृतक की पहचान बगहीसीर गांव निवासी मां गुड़िया (45) और बेटी रोली (19) के रुप में हुई है। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मां-बेटी दोनों बाजार से घर का सामान खरीद कर लौट रही थी।

ट्रेन के जाने का कर रही थी इंतजार

दरअसल, गैसडी कोतवाली क्षेत्र के बगहीसीर गांव निवासी मां गुड़िया (45) और बेटी रोली (19) गैसडी बाजार में घर का सामान खरीदने आई थीं। जब दोनों बाजार से घर का सामान खरीद कर सिरसिहवा रेलवे लाइन के रास्ते लौट रही थी तो इसी दौरान गोरखपुर के नकहा जंगल से चलकर गोमती नगर लखनऊ जाने वाली ट्रेन संख्या 15081 पीछे से आ रही थी। ट्रेन को देखकर दोनों ट्रेन के जाने का इंतजार करने लगीं।

ट्रेन की हवा से उड़कर आई थीं चपेट में

हालांकि ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों हवा से उड़कर ट्रेन की चपेट में आ गईं। वहीं, गुड़िया ट्रेन के किनारे गिर गई, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि रोली ट्रेन के साथ करीब 50 मीटर तक घसीटती हुई चली गई। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई।

आसपास लग गई लोगों की भीड़

घटना की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौक पर पहुंची। वहीं, प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी अनिल कुमार ने बताया कि दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article