लखनऊ

यात्रीगण कृपया ध्यान दें..पूर्वोत्तर रेलवे चलाएगा 114 स्पेशल ट्रेनें, लखनऊ समेत इन स्टेशनों से होगा संचालन

गर्मियों की छुट्टियों और यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए, पूर्वोत्तर रेलवे ने देश के प्रमुख शहरों के लिए लखनऊ सहित कई स्टेशनों से 114 समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें से कई ट्रेनें लखनऊ से सीधे चलेंगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में अधिक सुविधा और आराम मिलेगा।

Image

पूर्वोत्तर रेलवे चलाएगा 114 स्पेशल ट्रेनें (सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

गर्मियों की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ समेत कई प्रमुख स्टेशनों से कुल 114 ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें से 6 ट्रेनें लखनऊ मंडल के तीन प्रमुख स्टेशनों, लखनऊ जंक्शन, गोमती नगर और ऐशबाग से चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई तथा बिहार और झारखंड के प्रमुख शहरों तक यात्रियों को सीधी यात्रा की सुविधा देंगी।

यात्रियों की बढ़ती मांग और गर्मियों में टिकट की भारी किल्लत को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह फैसला लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार, इन 114 स्पेशल ट्रेनों में से 64 ट्रेनें गोरखपुर, छपरा, बनारस, मऊ, बलिया, गाजीपुर सिटी और लखनऊ जैसे स्टेशनों से प्रारंभ होंगी, जो कुल 994 फेरे लगाएंगी। वहीं, शेष 50 ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के मार्गों से होकर गुजरेंगी और 690 बार संचालित की जाएंगी।

इस तरह, ये सभी स्पेशल ट्रेनें मिलकर कुल 1,684 फेरे करेंगी। लखनऊ के अलावा, गोरखपुर और छपरा से 10-10, मऊ से 12, बनारस से 6, गाजीपुर सिटी और बलिया से 4-4, जबकि वाराणसी सिटी और बढ़नी से 2-2 ट्रेनें चलाई जाएंगी। साथ ही, उत्तराखंड के लालकुआं से 10 और काठगोदाम से 2 ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें भी संचालन में रहेंगी।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article