लखनऊ

Toll Tax Rate Hike: यूपी के इन नेशनल हाईवे पर एक अप्रैल से महंगा होगा सफर!, यहां पढ़ें कहां कितना बढ़ेंगी दरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 02:14 PM IST

UP Toll Tax Rates Hike: उत्तर प्रदेश के तीन नेशनल हाईवों पर टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी है। अब हाईवे पर सफर करना महंगा होगा। एक्सप्रेस-वे के महंगे टोल टैक्स के बाद एनएचएआई ने नेशनल हाईवे के टोल टैक्स में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। एक अप्रैल से टोल टैक्स की नई दरें लागू होंगी।

Image

हाईवे पर अब सफर होगा महंगा

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी के 3 नेशनल हाईवे के टोल टैक्स में होने वाली है बढ़ोतरी
  • एनएचएआई ने केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव
  • एक अप्रैल से टोल टैक्स की नई दरें होंगी लागू


UP Toll Tax Rates Hike: उत्तर प्रदेश में नेशनल हाईवे पर सफर करना अब और भी महंगा होगा। नई दरें 31 मार्च से लागू हो सकती हैं। टोल दरों में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में नेशनल हाईवे का सफर एक अप्रैल से सफर करना महंगा हो जाएगा। कानपुर, रायबरेली, अयोध्या हाईवे पर कार से गुजरना जेब पर भारी पड़ने वाला है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल टैक्स की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है। नई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी, पांच से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।

आपको बता दें कि एनएचएआई नए वित्तीय वर्ष में टोल टैक्स में परिवर्तन करती है। नतीजतन राजधानी लखनऊ से जुड़ने वाले तीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर आना जाना एक अप्रैल से और भी महंगा हो जाएगा।

केंद्र सरकार को एनएचएआई ने भेजा प्रस्ताव

कानपुर हाईवे पर नवाबगंज, अयोध्या हाईवे पर अहमदपुर, रोहिणी और रायबरेली हाईवे पर दखिना पर एनएचएआई टोल टैक्स की वसूली करता है। परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया के अनुसार, टोल टैक्स समीक्षा के आधार पर 10 फीसदी टोल में बढ़ोतरी की तैयारी है। केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। हालांकि सीतापुर हाईवे पर स्थित इटौंजा टोल पर नई दर लागू नहीं होंगी। इसके अलावा, अहमदपुर टोल पर कार का एक तरफ से 110 रुपये और वापसी 160 रुपये लिया जाता है। छोटे कॉमर्शियल वाहनों को 175 रुपये और वापसी 260 रुपये चुकाना होता है। इसी तरह दखिना टोल पर कार का 105 रुपये और वापसी 160 रुपये टैक्स चुकाना होता है। यहां छोटे कॉमर्शियल 170 रुपये और वापसी 255 रुपये टैक्स देना होता है।

हर वर्ष होती है टोल टैक्स की समीक्षा

रोहिणी टोल पर कार का 115 रुपये और वापसी 170 रुपये टोल टैक्स देना होता है। इसके अलावा छोटे कॉमर्शियल वाहनों पर 185 रुपये और वापसी में 250 रुपये टोल चुकाना पड़ता है। एनएचएआई परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया के अनुसार, हर वर्ष हाईवे पर टोल टैक्स की समीक्षा होती है। इस बार भी पांच से 10 फीसदी तक टोल बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा दिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें