लखनऊ

यूपी में प्रेमिका के लिए सद्दाम से शिव शंकर बना मुस्लिम युवक, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

यूपी के बस्ती में एक मुस्लिम युवक ने अपनी हिंदू प्रेमिका से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया। उसने मुस्लिम से हिंदू धर्म अपना लिया और प्रेमिका से शादी कर ली।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के बस्ती में अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए एक मुस्लिम युवक (34) ने हिंदू धर्म अपना लिया और अपना नाम सद्दाम से बदलकर शिवशंकर सोनी रख लिया। पुलिस ने बताया कि युवका का युवती से पिछले 10 वर्षों से प्रेम संबंध था। कोतवाली थाने के प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले महिला ने थाने में सद्दाम और उसके परिजनों के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। सिंह ने कहा कि अब दोनों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली है।

10 साल से प्रेम संबंध

पुलिस के मुताबिक, नगर बाजार निवासी सद्दाम हुसैन का गांव की ही एक महिला (करीब 30 साल) से करीब 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सिंह ने कहा कि चूंकि दोनों अलग-अलग धर्म के थे, इसलिए शादी संभव नहीं थी। उन्होंने बताया कि लड़की ने कई बार उस पर शादी के लिए दबाव डाला, लेकिन सद्दाम का परिवार उसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था। इससे परेशान होकर युवती ने तीन दिन पहले बस्ती के पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सद्दाम पर दुष्कर्म करने, जबरन गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

हिंदू रीति रिवाज से शादी

सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर पुलिस ने सद्दाम और उसके परिवार के खिलाफ नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि सद्दाम और युवती ने रविवार रात नगर बाजार के एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। सद्दाम ने अपना नाम बदलकर शिवशंकर सोनी रख लिया है। दोनों ने मंदिर में सात फेरे लेकर साथ जिंदगी गुजारने की बात कही। दोनों ने पुलिस को बताया कि यह फैसला उन्होंने अपनी मर्जी से लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों से हम दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था।’’

सद्दाम को परिवार ने निकाला

थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘सद्दाम उर्फ शिवशंकर सोनी और अनु सोनी दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से मंदिर में शादी करने के बाद थाने आ गए। अनु सोनी ने समझौते के आधार पर मामला खत्म करने का बयान दिया है। इसके चलते मामले को खत्म करने के लिए जांच की जा रही है।’’ इस बीच, सद्दाम के परिवार, जिसमें उसकी मां और भाई शामिल हैं, ने कहा कि वह अनु सोनी के साथ उनके घर पर रह रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि सद्दाम का परिवार अनु के साथ उसके रिश्ते से बहुत नाखुश था और पहले ही उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर चुका था।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article