लखनऊ

Uttar Pradesh news: देवरिया में जमीनी विवाद के चलते 6 लोगों की निर्मम हत्या, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2023, 12:12 PM IST

देवरिया में जमीनी विवाद के चलते एक परिवार के छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस वारदात के बाद घटनास्थल पर एसपी डॉ. संकल्प शर्मा समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

Image

घटनास्‍थल पर रोते-बिलखते स्‍वजन

KEY HIGHLIGHTS
  • एक परिवार के छह लोगों की हत्या
  • जमीनी विवाद के चलते हुई वारदात
  • सीएम योगी ने लिया संज्ञान

Deoria Murder News : यूपी के देवरिया जिले से एक बड़ी वारदात सामने आई है। फतेहपुर गांव में आज सुबह छह लोगों की बेदर्दी से हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटनास्थल पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस वारदात के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्‍यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्‍वासन भी दिया है।

ये है पूरा मामला

यह घटना रूद्रपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। जहां जमीनी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। दरअसल गांव के सत्य प्रकाश दुबे और पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच सोमवार की सुबह प्रेम यादव की हत्या हो गई। यह खबर सामने आते ही प्रेम के परिवार ने बदला लेने के लिए सत्य प्रकाश के घर पर हमला कर दिया। जिसमें सत्य प्रकाश समेत उनके परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई और एक लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटनास्थल पर पुलिस बल मौजूद

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया, साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल गांव में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और गांव में शांति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। एसपी डॉ. संकल्प शर्मा भी घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, सीएम योगी ने भी अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article