लखनऊ

Mumbai News: मुंबई में छठ महापर्व के लिए सज गए जुहू और वर्सोवा बीच, 67 स्थानों पर पूजा करेंगे लाखों श्रद्धालु

मुंबई में छठ पूजा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बर 67 जगहों पर छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, अस्थाई शौचालय, टेबल-कुर्सियां और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भी बनाए गए हैं। इसके अलावा समुद्र किनारे श्रद्धालुओं को कड़ी निगरानी रखी जाएगी, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो।

Image

छठ पूजा (फाइल फोटो|istock)

Chhat Puja in Mumbai: मुंबई में आस्था के महापर्व छठ पूजा के लिए घाट सज गए हैं। जुहू बीच, वर्सोवा बीच, अक्सा बीच, दादर चौपाटी और गिरगांव चौपाटी सहित कई समुद्र तटों पर पूजा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। 27 और 28 अक्टूबर को लाखों की संख्या में श्रद्धालु छठ माता की पूजा करने घाट पर पहुंचेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

वाच टावर और हेलीकॉप्टर से रखी जाएगी नजर

मुंबई शहर और उपनगरों में इस बार कुल 67 जगहों पर छठ पूजा का आयोजन किया गया है। जुहू बीच पर सेंटर स्टेज सज गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बीएमसी के लाइफ गार्ड वाच टावर के जरिए समुद्र में लोगों पर नजर रखेंगे। वहीं नेवी और कोस्ट गार्ड के हेलीकॉप्टर भी आसमान से सुरक्षा पर कड़ी नजर बनाए रखेंगे। हर विभाग में समन्वय अधिकारी तैनात किए गए हैं। जिससे ताकि पुलिस, ट्रैफिक और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुचारु रूप से काम करें।

148 कृत्रिम विसर्जन टैंक और तालाब तैयार

मुंबई में बीएमसी ने इस बार श्रद्धालुओं के लिए 148 कृत्रिम विसर्जन टैंक और तालाब तैयार किए हैं। सबसे ज्यादा टैंक घाटकोपर में 44 बनाए गए हैं। वहीं दहिसर में 22 और कांदिवली में 16 टैंक बनाए गए हैं। पिछले साल केवल 39 जगहों पर छठ पूजा की अनुमति थी, जबकि इस बार यह संख्या 67 तक बढ़ा दी गई है। पूजा के दौरान अतिरिक्त सफाई कर्मचारी और वाहन भी तैनात रहेंगे।

मुंबई में छठ पूजा के लिए क्या-क्या तैयारियां

बीएमसी ने पिछले साल की गलती से सबक लेते हुए इस बार चेंजिंग रूम की संख्या भी बढ़ा दी है। इस साल श्रद्धालुओं के लिए 38 की जगह 403 चेंजिंग रूम बनाए हैं। सभी घाटों पर रोशनी, निर्माल्य कलश, पुलिस बंदोबस्त, अस्थायी शौचालय, टेबल-कुर्सियां और फॉगिंग की सुविधा भी रहेगी। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र (First Aid Booths) भी बनाए गए हैं। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालु तुरंत 1916 बीएमसी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इस बार की व्यापक तैयारियों से मुंबई में छठ पूजा सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से मनाई जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!