लखनऊ

लखनऊ में रोजगार का सुनहरा अवसर; ITI अलीगंज में मेगा जॉब फेयर का आयोजन, 3,000 पदों पर भर्ती शुरू

लखनऊ में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आज अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन हुआ। मेले में 28 से अधिक नामी कंपनियों ने भाग लिया और करीब 3,000 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई। यह आयोजन युवाओं को रोजगार और करियर में प्रगति का एक बेहतरीन मौका प्रदान कर रहा है।

Image

लखनऊ में मेगा जॉब फेयर (Photo: Canva)

Photo : Times Now Digital

Lucknow Job Fair: लखनऊ में आज, 14 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का शुभारंभ प्रातः 10 बजे विधायक डॉ. नीरज बोरा द्वारा किया गया। इस रोजगार मेले में 28 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया जिनमें गोयल किचन इक्विपमेंट, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स, और सुजलॉन एनर्जी जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। मेले के माध्यम से लगभग 3,000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, उपलब्ध पदों में ऑपरेटर, टेलीकॉलर, टेक्नीशियन, सुरक्षा गार्ड, और हाउसकीपिंग स्टाफ आदि शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

इस रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और विभिन्न शॉर्ट टर्म कोर्स कर चुके उम्मीदवारों के लिए अवसर खुले हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह ₹10,000 से ₹25,000 तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। यह मेला न सिर्फ युवाओं को रोजगार दिलाने में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि उन्हें अपने करियर को सशक्त दिशा देने का एक सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगा।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article