लखनऊ

Lucknow News: डालीगंज रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, खौफनाक मंजर देखकर दहशत में लोग

लखनऊ के डालीगंड रेलवे स्टेशन के पास एक कबाड़ की गोदाम में आग लगने से अफरा तफरी मची। गोदाम में इलेक्ट्रानिक सामान का कबाड़ होने के कारण आग ने विकराल रूप लिया। दमकल की 11 गाड़ियों ने 3 घंटे में आग पर काबू पाया।

Image

कबाड़ दुकान में लगी भीषण आग (फोटो साभार- ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • कबाड़ गोदाम में आग
  • आग लगने के कारणों की जांच जारी
  • 3 घंटे बाद पाया आग पर काबू

लखनऊ में मंगलवार की रात को एक कबाड़ गोदाम में भयंकर आग लग गई। आग की लपटों और ताबड़तोड़ धमाकों से आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियों को बुलाना पड़ा, 3 घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है, साथ ही आग लगने के कारण का भी पता नहीं चला है।

ताबड़तोड़ धमाकों से डरे लोग

डालीगंज रेलवे स्टेशन के पास मौजूद इस कबाड़ गोदाम में इलेक्ट्रानिक सामान का कबाड़ है। इस कारण मंगलवार को जब गोदाम में आग लगी तो वो तेजी से फैलती चली गई। आग के दौरान ताबाड़तोड़ धमाके भी हुए। इस मंजर को देख लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने दमकलकर्मियों को आग की सूचना दी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने ही आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन उनकी सारी मेहनत बेकार रही।

नुकसान का आकलन जारी

आग की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मियों की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि दमकल की 8 और गाड़ियों को आग बुझाने के लिए आना पड़ा। जिसके बाद 3 घंटे में आग पर सफलता पा ली गई। इस हादसे को लेकर सीएफओ ने जानकारी दी है कि आग लगने के कारणों की जांच जारी है साथ ही इस घटना में हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article